गुब्बारे वाला बच्चा
शहर का एक मशहूर भीड़भाड़
वाला स्थान--
एक बच्चा : भैया एक
गुब्बारा ले लो
आदमी (डांटते हुए ): भाग
यहां से पता नहीं कहां-कहां से आ जाते हैं।
बच्चा : ले लो भैया एक ही ले लो।
(आदमी आगे बढ़ गया)
(उसने और भी कुछ लोगों से
बोला पर सब ने उस को डांट कर भगा दिया वह पेट पर हाथ फिरा कर पानी के नल के पास
गया और पानी पिया।)
दूसरा बच्चा : कहां
गुब्बारे बेच रहा है? देख मैं भीख मांग रहा हूं तुझसे ज्यादा पैसे
कमा लिए।
पहला बच्चा ( गुब्बारे
वाला) : मैं मेहनत करके ही पैसा कमाऊंगा
वरना पानी पीकर ही रह जाऊंगा पर भीख नहीं मांगूंगा।
दूसरा बच्चा ( हंसते
हुए): फिर आज रात भी भूखा ही सोएगा तू।
(गुब्बारे वाला बच्चा बिना
कुछ बोले आगे बढ़ गया | दिनभर की तपन से
थक गया था परंतु फिर वह इसकी आत्मविश्वास का भरपूर परिचय दे रहा था । उसकी मेहनत
और धीरता पेट की भूख से लड़ रही थी ।)
तभी वहां एक आइसक्रीम
वाले के पास गया जहां एक नव दंपति आइसक्रीम खा रहे थे---
बच्चा : नमस्ते दीदी मैं
गुब्बारे बेच रहा हूं क्या आप एक गुब्बारा खरीदेंगी?
आदमी ( पति) : हटो भागो
यहां से हमें कुछ नहीं चाहिए।
बच्चा: ले लीजिए भैया देखिए दिल वाले आकार का भी गुब्बारा है।
औरत : हमें नहीं चाहिए यह
लो ₹20 कुछ खा लेना।
बच्चा (पीछे हटते हुए ) :
नहीं मैं मुफ्त में पैसा नहीं लेता।
(यह कहकर वह आगे बढ़ गया
वहां उसने अपने आत्मसम्मान का परिचय दिया।)
(तभी एक लंबी गाड़ी एकदम
उसके सामने आकर रुकी उसमें से एक बच्चा अपनी मां के साथ उतरा.....
छोटा बच्चा: मम्मा मुझे गुब्बारा चाहिए|
औरत: ऐ बच्चे ! इधर आ।
(कुछ पल के लिए बैठक गया
क्योंकि वह तो ममता के रस से कोसों दूर था…….
औरत : बोलो गुब्बारा
कितने का है?
बच्चा: जी ₹10
औरत: महंगा है ₹8 का दो।
बच्चा : नहीं आंटी ₹10 का ही मिलेगा।
कार वाला बच्चा : मम्मा
जल्दी गुब्बारा दिलाओ।
औरत : अच्छा दो ₹10 का ही।
(मां की ममता पैसे पर भारी
पड़ी गुब्बारे वाला बच्चा बड़ी लोलुपता से उस मातृप्रेम को निहार रहा था| पैसे कम ना करके उसने अपने अधिकृष्ट व्यापारी
होने का भी परिचय दिया।)
(कुछ देर उसने उस बच्चे का
मां को खेलते देखा हल्का सा मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गया……..
एक ,व्यापारी, तन्मयता मेहनतकश, सभी गुण का प्रमाण
देकर प्रमाणित कर रहा था कि वह हर कसौटी पर
खरा है।
ऐसा था वह गुब्बारे वाला बच्चा………………….
Khushh
19-Feb-2021 02:58 PM
kafi achi hai
Reply
Er. Nishant Saxena
23-Feb-2021 08:12 PM
Thanks Bushra ji🙂
Reply
भारती शर्मा
19-Feb-2021 02:00 PM
Nice
Reply
Er. Nishant Saxena
23-Feb-2021 08:12 PM
Thanx Sister 😊
Reply